अर्की
रा व मा विद्यालय डुमैहर के विद्यार्थी 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में बास्केटबॉल में दूसरा स्थान हासिल कर उपविजेता रहे। विद्यालय के डीपीई राज कुमार पाल ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्र) कुनिहार में 17 सितंबर से 19 सितंबर आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में डुमैहर की बास्केटबॉल टीम ने अपने खेल का उत्कृष्ट व शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में सेंट मैरी स्कूल कसौली को कड़ी टक्कर देते हुए दूसरा स्थान हासिल कर उपविजेता रही। इस खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा हिमाचल प्रदेश डॉ जगदीश चंद नेगी थे। उन्होंने खिलाड़ियों को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डुमैहर विद्यालय के चार
खिलाड़ियों का बास्केटबॉल में तथा एक खिलाड़ी का हैंडबॉल में कुल पांच खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी 16 अक्टूबर से 19 अक्टूबर, 2026 तक चंबा में आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिला सोलन का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार,समस्त विद्यालय स्टाफ, विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान हेमराज व सदस्यों तथा समस्त ग्रामवासियों ने टीम के डीपीई राज कुमार पाल, पीईटी नागेश शर्मा और सभी उपविजेता खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।






