Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें अपना पंचांग व संपूर्ण राशिफल पेंशनर्स की बकाया मांगों को लेकर 13 नवंबर को सोलन में होगा धरना-प्रदर्शन एन.एस.एस शिविर युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना विकसित करने में सहायक- संजय अवस्थी पांच दिवसीय राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व शिविर सम्पन्न राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी एवं देवभूमि क्षत्रिय संगठन स्वर्ण मोर्चा की बैठक आयोजित CBSE कुनिहार के तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय स्कूल खेलों में करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सोलन की टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान, विद्यालय में खुशी की लहर कचरे से कमाल! प्राकृतिक संसाधनों से बच्चों ने रची अनोखी कलाकृतियाँ, ईको क्राफ्टिंग प्रदर्शनी में दिखा हुनर और पर्यावरण प्रेम
Home » Uncategorized » रविवार को भी खुला कृष्णगढ़ उप-तहसील कार्यालय, बिजली बाधा के बीच निपटाए जनता के जरूरी काम

रविवार को भी खुला कृष्णगढ़ उप-तहसील कार्यालय, बिजली बाधा के बीच निपटाए जनता के जरूरी काम

Share:

कृष्णगढ़/पवन सिंघ , 20 सितंबर। सरकारी निर्देशों के तहत रविवार के अवकाश के दिन भी कृष्णगढ़ उप-तहसील कार्यालय आम लोगों के लिए खुला रहा। नायब तहसीलदार सूरत सिंह सहित पटवारी वर्ग और अन्य कर्मचारियों ने कार्यालय में उपस्थित रहकर आय प्रमाण पत्र समेत जरूरी दस्तावेजों से संबंधित कार्य निपटाए। अवकाश के दिन कार्यालय पहुंची जनता को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारी और कर्मचारी दिनभर अपने दायित्वों में जुटे रहे। रविवार सुबह कार्यालय खुलने के कुछ समय बाद ही बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे कार्यालय का काम प्रभावित होने लगा। नायब तहसीलदार सूरत सिंह ने तत्काल विद्युत विभाग के जेई, सपाटू से संपर्क किया। इस दौरान पता चला कि क्षेत्र में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पूर्व निर्धारित पावर शटडाउन रखा गया है। जनता की सुविधा और सरकार के निर्देशों को देखते हुए नायब तहसीलदार ने विद्युत विभाग से तहसील कार्यालय की बिजली आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर बहाल करने का आग्रह किया। इसके बाद विद्युत विभाग ने अन्य गैर-जरूरी लाइनों को बंद रखते हुए करीब 11:30 बजे तहसील कार्यालय की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी। बिजली बहाल होते ही नायब तहसीलदार सूरत सिंह ने संबंधित पटवारियों से संपर्क कर आय प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों से जुड़े कार्यों को तेजी से पूरा करवाना शुरू किया। इससे दूरदराज क्षेत्रों से रविवार को अपने जरूरी काम करवाने पहुंचे लोगों को राहत मिली। स्थानीय लोगों ने अवकाश के दिन भी कार्यालय में उपस्थित रहकर जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए नायब तहसीलदार सूरत सिंह, पटवारी वर्ग, विद्युत विभाग के कर्मचारियों और सहयोगी स्टाफ की सराहना की। इस दौरान टाइपिस्ट अमित शर्मा, कुठाड़ सहित अन्य कर्मचारियों ने भी कार्यों को पूरा करने में सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *