Latest News
पेंशनर्स की बकाया मांगों को लेकर 13 नवंबर को सोलन में होगा धरना-प्रदर्शन एन.एस.एस शिविर युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना विकसित करने में सहायक- संजय अवस्थी पांच दिवसीय राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व शिविर सम्पन्न राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी एवं देवभूमि क्षत्रिय संगठन स्वर्ण मोर्चा की बैठक आयोजित CBSE कुनिहार के तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय स्कूल खेलों में करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सोलन की टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान, विद्यालय में खुशी की लहर कचरे से कमाल! प्राकृतिक संसाधनों से बच्चों ने रची अनोखी कलाकृतियाँ, ईको क्राफ्टिंग प्रदर्शनी में दिखा हुनर और पर्यावरण प्रेम अरुण आनंद शर्मा के आकस्मिक निधन से कुनिहार में शोक की लहर, हर आंख हुई नम
Home » Uncategorized » ट्रांसपोर्टर सोसायटियों के प्रतिनिधिमंडल ने अर्की में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात कर सिविल सप्लाई के मालभाड़े में वृद्धि का उठाया मुद्दा

ट्रांसपोर्टर सोसायटियों के प्रतिनिधिमंडल ने अर्की में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात कर सिविल सप्लाई के मालभाड़े में वृद्धि का उठाया मुद्दा

Share:

दाड़लाघाट। अदाणी सीमेंट दाड़लाघाट में कार्यरत विभिन्न ट्रांसपोर्टर सोसायटियों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने अर्की में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात कर सिविल सप्लाई के मालभाड़े में वृद्धि का मुद्दा उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से सिविल सप्लाई के किराए में बढ़ोतरी करने की मांग रखी। जिला सोलन ट्रांसपोर्टर ट्रक ऑपरेटर कोऑपरेटिव सोसाइटी दाड़लाघाट (एसडीटीओ) अध्यक्ष रामकृष्ण बंसल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सिविल सप्लाई के किराए को लेकर विस्तृत चर्चा के लिए सभी ट्रांसपोर्टर सभाओं के पदाधिकारियों को जल्द ही शिमला बुलाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित बैठक में सिविल सप्लाई के किराए से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। स्थानीय विधायक संजय अवस्थी ने भी मुख्यमंत्री के समक्ष सिविल सप्लाई के किराए में वृद्धि का मुद्दा उठाते हुए ट्रांसपोर्टरों की मांग पर विचार करने का अनुरोध किया। प्रतिनिधियों ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर जल्द ही सभी ट्रांसपोर्टर सभाओं के पदाधिकारी शिमला जाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में जिला सोलन ट्रांसपोर्टर ट्रक ऑपरेटर कोऑपरेटिव सोसाइटी दाड़लाघाट (एसडीटीओ) अध्यक्ष रामकृष्ण बंसल, अंबुजा दाड़ला कश्लोग मांगू परिवहन सभा अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला, अर्की तहसील ट्रक ऑपरेटर यूनियन अध्यक्ष ऋषि देव शर्मा, एसडीटीओ कोषाध्यक्ष नीलम भारद्वाज, बाघल लैंड लूजर सभा अध्यक्ष जगदीश ठाकुर, उपाध्यक्ष ऋषि गांधी, तिलक राज गौतम, जय सिंह ठाकुर, रमेश ठाकुर, पंकज जगोता, जगदीश शर्मा, चंद्रप्रकाश, नरेंद्र वर्मा, हेमराज, नरेंद्र कौंडल, सुमन गौतम, हैप्पी और कृष्ण गौतम मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *