Latest News
पेंशनर्स की बकाया मांगों को लेकर 13 नवंबर को सोलन में होगा धरना-प्रदर्शन एन.एस.एस शिविर युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना विकसित करने में सहायक- संजय अवस्थी पांच दिवसीय राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व शिविर सम्पन्न राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी एवं देवभूमि क्षत्रिय संगठन स्वर्ण मोर्चा की बैठक आयोजित CBSE कुनिहार के तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय स्कूल खेलों में करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सोलन की टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान, विद्यालय में खुशी की लहर कचरे से कमाल! प्राकृतिक संसाधनों से बच्चों ने रची अनोखी कलाकृतियाँ, ईको क्राफ्टिंग प्रदर्शनी में दिखा हुनर और पर्यावरण प्रेम अरुण आनंद शर्मा के आकस्मिक निधन से कुनिहार में शोक की लहर, हर आंख हुई नम
Home » Uncategorized » बी. एल. पाठशाला कुनिहार में वार्षिक एन.एस.एस. विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ Addiction & TB Free Youth” बनी सात दिवसीय शिविर की मुख्य थीम

बी. एल. पाठशाला कुनिहार में वार्षिक एन.एस.एस. विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ Addiction & TB Free Youth” बनी सात दिवसीय शिविर की मुख्य थीम

Share:

कुनिहार
बी. एल. सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, कुनिहार में एन.एस.एस. स्वयंसेवकों के सात दिवसीय वार्षिक विशेष शिविरका आज भव्य शुभारंभ हुआ। यह शिविर 20 सितम्बर से 26 सितम्बर 2026तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विद्यालय के 58 एन.एस.एस. स्वयंसेवक उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।
मंच का संचालन करते हुए मीरा कौशल ने बतौर मुख्यतिथि विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा का भाव स्वागत किया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर विद्यालय की मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा विशिष्ट अतिथि तथा शिक्षा विभाग के राज्य पुरस्कार से सम्मानित प्रदीप कुमार स्रोत व्यक्ति के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में एन.एस.एस. स्वयंसेवकों, एन.एस.एस. प्रभारी एवं अध्यापकों ने मुख्यातिथि तथा अन्य अतिथियों का स्वागत किया। स्वयंसेवकों द्वारा सरस्वती वंदना एवं एन.एस.एस. गीतकी शानदार प्रस्तुति दी गई। इसके उपरांत एन.एस.एस. प्रभारी पूनम शर्मा एवं पुरुषोत्तम लाल ने मुख्यातिथि गोपाल शर्मा, विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुषमा शर्मा तथा स्रोत व्यक्ति प्रदीप कुमार को एन.एस.एस. बैज, कैप एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

सेवा, स्वच्छता और जागरूकता पर रहेगा विशेष जोर

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने सभी स्वयंसेवकों को सात दिवसीय शिविर के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि एन.एस.एस. विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने बताया कि स्वयंसेवकों द्वारा विद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव हाटकोट, शिव गुफा मंदिर, मंगला माता परिसर, स्वास्थ्य केंद्र कुनिहार तथा विद्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

इसके साथ ही Addiction & TB Free Youth थीम के अंतर्गत स्वयंसेवक नशामुक्ति, टी.बी. से बचाव, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता** को लेकर लोगों को जागरूक करेंगे। इन अभियानों में नुक्कड़ नाटक एवं अन्य रचनात्मक माध्यमों का भी प्रयोग किया जाएगा।
विशेषज्ञों से मिलेगा ज्ञान और मार्गदर्शन
एन.एस.एस. प्रभारी पुरुषोत्तम लालने बताया कि शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, ओम शांति ब्रह्माकुमारी संस्था, शिक्षा विभाग एवं कृषि विभाग के अधिकारी एवं विशेषज्ञ स्रोत व्यक्तियों के रूप में स्वयंसेवकों के साथ संवाद करेंगे तथा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपना ज्ञान एवं अनुभव साझा करेंगे।

उन्होंने बताया कि सभी स्वयंसेवकों के लिए विद्यालय परिसर में ही रहने एवं पौष्टिक भोजन की उचित व्यवस्था की गई है। शिविर के दूसरे दिन से स्वयंसेवक प्रभात फेरी के साथ अपने दैनिक कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इसके बाद दैनिक प्रोजेक्ट कार्य, शैक्षणिक सत्र, सामाजिक जागरूकता गतिविधियां एवं अन्य रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

दिनभर की गतिविधियों के बाद प्रत्येक शाम सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जिसमें एन.एस.एस. स्वयंसेवक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर मेरा कौशल, आरती भारद्वाज , असिस्टेंट एन एस एस प्रभारी मोनिका ओर सभी स्वयंसेवक मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *