Latest News
पेंशनर्स की बकाया मांगों को लेकर 13 नवंबर को सोलन में होगा धरना-प्रदर्शन एन.एस.एस शिविर युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना विकसित करने में सहायक- संजय अवस्थी पांच दिवसीय राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व शिविर सम्पन्न राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी एवं देवभूमि क्षत्रिय संगठन स्वर्ण मोर्चा की बैठक आयोजित CBSE कुनिहार के तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय स्कूल खेलों में करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सोलन की टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान, विद्यालय में खुशी की लहर कचरे से कमाल! प्राकृतिक संसाधनों से बच्चों ने रची अनोखी कलाकृतियाँ, ईको क्राफ्टिंग प्रदर्शनी में दिखा हुनर और पर्यावरण प्रेम अरुण आनंद शर्मा के आकस्मिक निधन से कुनिहार में शोक की लहर, हर आंख हुई नम
Home » Uncategorized » बी. एल. स्कूल कुनिहार के स्काउट्स एवं गाइड्स ने शिव गुफा में किया रोमांचक ट्रैकिंग कैंप

बी. एल. स्कूल कुनिहार के स्काउट्स एवं गाइड्स ने शिव गुफा में किया रोमांचक ट्रैकिंग कैंप

Share:

कुनिहार,
बी. एल. सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुनिहार की स्काउट्स एवं गाइड्स यूनिट द्वारा सोमवार, 21 सितंबर 2026 को शिव गुफा में कब्स एवं बुलबुल्स के लिए एक रोमांचक एवं आध्यात्मिक ट्रैकिंग कैंप का आयोजन किया गया। इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में साहस, अनुशासन, टीम भावना, आत्मनिर्भरता तथा प्रकृति के प्रति प्रेम की भावना विकसित करना था।
इस ट्रैकिंग कैंप में विद्यालय के 25 बुलबुल्स एवं 14 कब्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने गाइड कैप्टन पिंकी कुमारी एवं आरती के मार्गदर्शन एवं देखरेख में ट्रैकिंग पूरी की। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर मार्ग पर विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ यात्रा की तथा प्रकृति के मनमोहक दृश्यों का आनंद लिया।
शिव गुफा पहुंचने पर विद्यार्थियों को भोलेनाथ के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सभी बच्चों ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भगवान शिव के दर्शन किए और वहां आयोजित भंडारे में भी भाग लिया। आध्यात्मिक वातावरण ने इस ट्रैकिंग कैंप को और भी यादगार एवं विशेष बना दिया।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा कैंप के दौरान विद्यार्थियों के लिए फलों की व्यवस्था भी की गई। बच्चों ने आपसी सहयोग, अनुशासन और उत्साह के साथ पूरी गतिविधि में भाग लिया। ट्रैकिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल शारीरिक सक्रियता का अनुभव हुआ, बल्कि उनमें साहस, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क, अनुशासन, आध्यात्मिकता तथा प्रकृति संरक्षण की भावना भी विकसित हुई।
विद्यालय के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्काउट्स एवं गाइड्स जैसी गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करती हैं।
यह ट्रैकिंग कैंप नन्हे कब्स एवं बुलबुल्स के लिए एक यादगार, आनंददायक और प्रेरणादायक अनुभव रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *