Latest News
पेंशनर्स की बकाया मांगों को लेकर 13 नवंबर को सोलन में होगा धरना-प्रदर्शन एन.एस.एस शिविर युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना विकसित करने में सहायक- संजय अवस्थी पांच दिवसीय राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व शिविर सम्पन्न राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी एवं देवभूमि क्षत्रिय संगठन स्वर्ण मोर्चा की बैठक आयोजित CBSE कुनिहार के तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय स्कूल खेलों में करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सोलन की टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान, विद्यालय में खुशी की लहर कचरे से कमाल! प्राकृतिक संसाधनों से बच्चों ने रची अनोखी कलाकृतियाँ, ईको क्राफ्टिंग प्रदर्शनी में दिखा हुनर और पर्यावरण प्रेम अरुण आनंद शर्मा के आकस्मिक निधन से कुनिहार में शोक की लहर, हर आंख हुई नम
Home » Uncategorized » कुनिहार में अंडर-14 छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

कुनिहार में अंडर-14 छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Share:

76 स्कूलों की 800 छात्राएं ले रहीं हिस्सा, वॉलीबॉल से हॉकी तक 10 खेलों में दिखाएंगी दमखम
कुनिहार
सीबीएसई विद्यालय कुनिहार में मंगलवार को अंडर-14 छात्राओं की जिला स्तरीय माइनर एवं मेजर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिला सोलन के 76 विद्यालयों की करीब 800 छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। डीएफओ कुनिहार राजकुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित और ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के दौरान छात्राएं वॉलीबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, रेसलिंग, खो-खो, कबड्डी, हैंडबॉल, जूडो, कुराश और हॉकी में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

इस अवसर पर कुनिहार पंचायत के पूर्व प्रधान राकेश ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार और प्रधानाचार्य प्रताप सिंह रानौट ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। अन्य अतिथियों को भी सम्मानित किया गया। डीएसएसए सोलन के एडीपीओ महेंद्र सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि और उपस्थित अतिथियों का जिला सोलन की ओर से स्वागत किया।

### छात्राओं को दिलाई खेल शपथ

मुख्य अतिथि राजकुमार शर्मा ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों में अनुशासन, सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने छात्राओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। कहा कि नशे की प्रवृत्ति जीवन को नकारात्मक दिशा में ले जाती है, इसलिए इससे बचना जरूरी है।

प्रतियोगिता के शुभारंभ पर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य प्रताप सिंह रानौट, नवोदय विद्यालय के प्राचार्य केके यादव, एसवीएन विद्यालय के टीसी गर्ग, ऊंचा गांव विद्यालय की विमला वर्मा, बीएल विद्यालय के गोपाल शर्मा, महेंद्र राठौर, कृष्ण चंद्र, प्रेमपाल शर्मा, भास्कर ठाकुर, सुनील कुमार, ज्ञान जोशी, गोविंद राज, सुरेश कुमार और रमेश चंद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *