Latest News
पेंशनर्स की बकाया मांगों को लेकर 13 नवंबर को सोलन में होगा धरना-प्रदर्शन एन.एस.एस शिविर युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना विकसित करने में सहायक- संजय अवस्थी पांच दिवसीय राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व शिविर सम्पन्न राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी एवं देवभूमि क्षत्रिय संगठन स्वर्ण मोर्चा की बैठक आयोजित CBSE कुनिहार के तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय स्कूल खेलों में करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सोलन की टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान, विद्यालय में खुशी की लहर कचरे से कमाल! प्राकृतिक संसाधनों से बच्चों ने रची अनोखी कलाकृतियाँ, ईको क्राफ्टिंग प्रदर्शनी में दिखा हुनर और पर्यावरण प्रेम अरुण आनंद शर्मा के आकस्मिक निधन से कुनिहार में शोक की लहर, हर आंख हुई नम
Home » Uncategorized » निमला के समीप सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, एक घायल

निमला के समीप सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, एक घायल

Share:

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू अंतर्गत आनी क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना की सूचना सामने आई है। राष्ट्रीय राजमार्ग 305 पर मंगलवार तड़के करीब 3 बजे एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुखद हादसे में कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला कुल्लू के आनी क्षेत्र में एनएच-305 पर मंगलवार तड़के करीब 3 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। निगान-निमला के बीच मान सिंह प्रोजेक्ट के सामने एक कार (HP-35-9123) अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त वाहन में पांच लोग सवार थे। इसमें चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
मृतकों की पहचान राहुल राणा, बाल कृष्ण, विकास उर्फ विक्की और गुंजन, सभी निवासी जाबोड़ा, डाकघर कराणा, तहसील आनी के रूप में हुई है। हादसे के बाद पूरे जिला कुल्लू में मातम पसरा हुआ है। वहीं, घायल सुरेश कुमार निवासी जाबोड़ा को नागरिक अस्पताल आनी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमजीएमएससी अस्पताल रामपुर रेफर किया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, दमकल विभाग और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। गहरी खाई में गिरी कार तक पहुंचने में बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी और राहत एवं बचाव अभियान सुबह करीब 8 बजे तक चला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर हादसे की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटनास्थल की परिस्थितियों और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। हादसे के बाद एनएच-305 पर सुरक्षा व्यवस्था और इस संवेदनशील मार्ग पर दुर्घटना संभावित स्थानों को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

डीएसपी आनी राजीव ने दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। शवों को कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *