Latest News
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहार घाट के अमित शर्मा का पीआरडी के लिए चयन अजय ठाकुर ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में मिस्टर हिमाचल का खिताब किया अपने नाम मनीषा गौतम ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एमए हिंदी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश में किया प्रथम स्थान प्राप्त कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें अपना पंचांग व संपूर्ण राशिफल पेंशनर्स की बकाया मांगों को लेकर 13 नवंबर को सोलन में होगा धरना-प्रदर्शन एन.एस.एस शिविर युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना विकसित करने में सहायक- संजय अवस्थी पांच दिवसीय राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व शिविर सम्पन्न
Home » Uncategorized » सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट में दो दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान, गणित एवं कंप्यूटर विज्ञान मेले का समापन

सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट में दो दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान, गणित एवं कंप्यूटर विज्ञान मेले का समापन

Share:

दाड़लाघाट। सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट में विद्या भारती सोलन जिला के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान, गणित एवं कंप्यूटर विज्ञान मेले का समापन हो गया। मेले में सोलन जिले के दाड़लाघाट, सोलन और बद्दी तीनों संकुलों से करीब 150 प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेले के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता हिमाचल शिक्षा समिति सोलन जिला के अध्यक्ष मस्तराम शर्मा ने की। वहीं समापन समारोह में जिला सोलन ट्रांसपोर्टर ट्रक ऑपरेटर कोऑपरेटिव सोसाइटी (एसडीटीओ) दाड़लाघाट के अध्यक्ष रामकृष्ण बंसल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा विद्यालय को 11,000 रुपये की राशि दान स्वरूप देने की घोषणा की। मेले के दौरान विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित और कंप्यूटर विज्ञान से संबंधित विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी आगामी प्रांत स्तरीय मेले में सोलन जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य गीता राम ठाकुर ने मुख्य अतिथि, अध्यक्ष तथा सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार की भावना विकसित होती है। इस अवसर पर नरेश अवस्थी, पदम चंदेल, हरीश, हेमंत हैप्पी शर्मा, पंकज जगोता सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *