Latest News
एन.एस.एस शिविर युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना विकसित करने में सहायक- संजय अवस्थी पांच दिवसीय राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व शिविर सम्पन्न राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी एवं देवभूमि क्षत्रिय संगठन स्वर्ण मोर्चा की बैठक आयोजित CBSE कुनिहार के तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय स्कूल खेलों में करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सोलन की टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान, विद्यालय में खुशी की लहर कचरे से कमाल! प्राकृतिक संसाधनों से बच्चों ने रची अनोखी कलाकृतियाँ, ईको क्राफ्टिंग प्रदर्शनी में दिखा हुनर और पर्यावरण प्रेम अरुण आनंद शर्मा के आकस्मिक निधन से कुनिहार में शोक की लहर, हर आंख हुई नम अंडर-14 राज्य स्तरीय बॉयज़ शतरंज प्रतियोगिता में ओजस ने जीता कांस्य पदक
Home » Uncategorized » ग्राम पंचायत कोटलू मे वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन

ग्राम पंचायत कोटलू मे वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन

Share:

दाड़लाघाट। ग्राम पंचायत कोटलू में आरबीआई के प्रोजेक्ट मनीवाइज के तहत अरावली एनजीओ की ओर से वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अरावली एनजीओ की फील्ड ट्रेनर दयावती और मीना देवी ने महिलाओं को बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी
फील्ड ट्रेनर दयावती ने महिलाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना सहित विभिन्न बैंकिंग योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। वहीं, मीना देवी ने महिलाओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी और नेट बैंकिंग के सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर जागरूक किया। शिविर में सेरा, समाना और फगवाना क्षेत्र की महिलाओं ने भाग लिया। आयोजकों ने महिलाओं से बैंकिंग सेवाओं का सुरक्षित तरीके से उपयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *