कुनिहार
गब्बरपुल (नालागढ़ रोड) में आज लखदाता मेले एवं विशाल दंगल का भव्य आयोजन किया गया। मेले एवं दंगल में क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। दंगल में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पहलवानों ने अपने शानदार दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
![]()
कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत बनोह-खरड़हट्टी के क्षेत्र में किया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रधान तृप्ता, उपप्रधान हेमराज पाल तथा BDC सदस्य निर्मला चंदेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
दंगल की बड़ी माली में पहलवान भूपिंदर (धामी) ने जीत हासिल की, जबकि बलबीर पहलवान, (चीला) बिलासपुर उपविजेता रहे। दोनों पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले का दर्शकों ने जमकर आनंद लिया।
इस अवसर पर मेला कमेटी के प्रधान जगदीश, उपप्रधान जय पाल तथा सदस्य राजिंदर ठाकुर, वीर सिंह और अशोक कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
मुख्य अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को बधाई दी तथा मेला कमेटी को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के पारंपरिक मेले और खेल आयोजन हमारी संस्कृति, परंपराओं और आपसी भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
दंगल में विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान गब्बरपुल में उत्सव और भाईचारे का माहौल बना रहा।
मेला कमेटी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों एवं क्षेत्रवासियों का आभार जताया ।






