Latest News
कचरे से कमाल! प्राकृतिक संसाधनों से बच्चों ने रची अनोखी कलाकृतियाँ, ईको क्राफ्टिंग प्रदर्शनी में दिखा हुनर और पर्यावरण प्रेम अरुण आनंद शर्मा के आकस्मिक निधन से कुनिहार में शोक की लहर, हर आंख हुई नम अंडर-14 राज्य स्तरीय बॉयज़ शतरंज प्रतियोगिता में ओजस ने जीता कांस्य पदक कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना सम्पूर्ण राशिफल घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल!
Home » Uncategorized » एनसीसी ‘A’ सर्टिफिकेट से सम्मानित हुए जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार के विद्यार्थी

एनसीसी ‘A’ सर्टिफिकेट से सम्मानित हुए जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार के विद्यार्थी

Share:

कुनिहार, सोलन: जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार, जिला सोलन में प्रातःकालीन सभा के दौरान एनसीसी द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को एनसीसी ‘A’ सर्टिफिकेट वितरित किए गए। विद्यालय के प्राचार्य के. के. यादव ने विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर विद्यालय के एनसीसी अधिकारी नरेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को एनसीसी प्रशिक्षण के सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई दी तथा उन्हें अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रसेवा और जिम्मेदारी की भावना को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

एनसीसी ‘A’ सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और भविष्य में भी एनसीसी के माध्यम से देशसेवा एवं समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *