Latest News
आंवला नवमी पर ध्रुव योग – वृषभ-कुंभ को धन लाभ, मीन को प्रमोशन,पढ़े आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की टीम ने मिड-डे मील योजना के तहत विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले भोजन का किया निरीक्षण बैठक में 25 नवंबर को विधायक दल नेता व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अर्की विधानसभा क्षेत्र दौरे को लेकर हुई विस्तृत चर्चा कानूनगो से नायब तहसीलदार के पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूरी करने की उठाई मांग अर्की में बिजली उपभोक्ता ध्यान दें, 19 से 28 नवंबर तक अलग-अलग क्षेत्रों में रहेगा पावर कट 11 केवी और 33 केवी फीडरों की मरम्मत व पेड़ों की टहनियों की कटाई के चलते सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी बिजली आपूर्ति दाड़लाघाट के विभिन्न गांवों में लंपी जैसी बीमारी का अभी भी असर,पशुओं का चपेट में आना जारी
Home » Uncategorized » श्री सत्य साईं सेवा समिति सेवा दल कुनिहार के सदस्य मंडी में आयोजित होने वाले विशाल देव समागम के लिए हुए रवाना l धार्मिक कार्यक्रम में 108 देवी देवता करेंगे शिरकत।

श्री सत्य साईं सेवा समिति सेवा दल कुनिहार के सदस्य मंडी में आयोजित होने वाले विशाल देव समागम के लिए हुए रवाना l धार्मिक कार्यक्रम में 108 देवी देवता करेंगे शिरकत।

Share:

कुनिहार
श्री सत्य साईं सेवा समिति सेवा दल कुनिहार से मंडी में आयोजित होने वाले भव्य देव समागम में सम्मिलित होने के लिए रवाना हुए
आगामी 26 एवं 27 सितंबर को मंडी के पड्डल ग्राउंड में विशाल देव समागम होने जा रहा है l जहां पर सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी की शोभा यात्रा के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों से 108 देवी- देवताओं का आगमन एवं शोभायात्रा का आयोजन होगा l इसके बारे में जानकारी देते हुए श्री सत्य सेवा समिति कुनिहार के संयोजक देवी दत्त परिहार ने बताया की श्री सत्य साईं सेवा समिति कुनिहार के सदस्य भी इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक सेवा कार्य में अपनी पुनीत एवं रचनात्मक सहभागिता सुनिश्चित करेंगे l छोटी काशी के नाम से जानने वाली मंडी की देवभूमि 26 और 27 सितंबर को एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक आयोजन की साक्षी बनने जा रही है l पड्डल मैदान में होने वाले इस देव समागम में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों से 108 देवी- देवताओं की उपस्थिति में भगवान श्री सत्य साईं बाबा के प्रति सामूहिक कृतज्ञता अर्पित की जाएगी l इस आयोजन में करीब 20 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है l सत्य साईं सेवा संगठन हिमाचल प्रदेश के अनुसार हिमाचल के इतिहास में इस तरह का आयोजन पहली बार होने जा रहा है l सत्य , धर्म , प्रेम , शांति और अहिंसा जैसे मानवीय मूल्यों को जीवन का आधार बनाने वाले सत्य साईं बाबा की सेवा कार्यों को समर्पित यह समागम हिमाचल की समृद्ध देव परंपरा और आध्यात्मिक विरासत का अनूठा संगम बनेगा l श्री सत्य साईं बाबा के 100 वे जन्म दिवस के उपलक्ष में पुट्टपर्थी से निकली प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा हिमाचल में तीन चरणों में पहुंची l इस यात्रा ने हिमाचल में सबसे अधिक 152 दिन प्रवास करते हुए विभिन्न धार्मिक स्थलों और शिक्षण संस्थानों के माध्यम से प्रेम , करुणा , सेवा और मानवीय एकता का संदेश दिया l इसी के प्रति आभार स्वरूप मंडी में देव समागम का आयोजन किया जा रहा है l समागम को लेकर तैयारियां तेज हो गई है l 24 सितंबर से सैकड़ो साईं सेवा दल मंडी में पहुंचना शुरू हो जाएंगे l देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और विशिष्ट अतिथियों के कारण मंडी के होटल और अन्य आवासीय स्थल भी लगभग भर चुके हैं l नगाड़ों ,वेद मंत्रों और देव आस्था के बीच होने वाला यह आयोजन हिमाचल की देव संस्कृति के इतिहास में एक यादगार अध्याय बनने जा रहा है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *