कुनिहार
भगवान श्रीराम की लीला के मंचन को लेकर कुनिहार में तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्री रामलीला जन कल्याण समिति कुनिहार के सदस्यों ने मंगलवार को पूरे विधि-विधान के साथ रामलीला की झंडा रस्म अदा की। महाराज हनुमान जी की पूजा अर्चना के बाद उनका ध्वज रामलीला मंच पर स्थापित किया गया। इसी के साथ रामलीला आयोजन की औपचारिक शुरुआत हो गई। समिति के अध्यक्ष रितेश जोशी व संजय जोशी ने बताया कि झंडा रस्म के साथ ही रामलीला मंच तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा मंच की साज सज्जा सहित अन्य व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप देने का काम शुरू हो गया है।![]()
झंडा रस्म के दौरान समिति के सदस्यों ने महाराज हनुमान जी की पूजा अर्चना की। इसके बाद विधिवत रूप से उनका ध्वज रामलीला मंच पर लगाया गया। समिति सदस्यों ने बताया कि यह रस्म रामलीला के शुभारंभ की परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके बाद सभी सदस्यों ने आगामी आयोजन की तैयारियों को गति देने का संकल्प लिया।
रामलीला के सफल आयोजन को लेकर समिति के सदस्य अलग अलग व्यवस्थाओं में जुट गए हैं। मंच निर्माण साज सज्जा और अन्य तैयारियों को समय पर पूरा करने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। समिति पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से रामलीला आयोजन में सहयोग करने का आह्वान किया।
इस अवसर समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।






