Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना सम्पूर्ण राशिफल घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन
Home » Uncategorized » बी एल कुनिहार की करुणा ने जिला खेल मैदान में मचाई धूम, दो गोल्ड के साथ बनीं ‘सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी वंशिका ठाकुर ने भी दो रजत पदकों पर जमाया कब्जा; करुणा और वंशिका का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

बी एल कुनिहार की करुणा ने जिला खेल मैदान में मचाई धूम, दो गोल्ड के साथ बनीं ‘सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी वंशिका ठाकुर ने भी दो रजत पदकों पर जमाया कब्जा; करुणा और वंशिका का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

Share:

कुनिहार
बी.एल. सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार की छात्राओं ने जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय सहित पूरे कुनिहार क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में विद्यालय की प्रतिभाशाली खिलाड़ी करुणा ने शॉट पुट और डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें जिला सोलन की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में भी चुना गया।
उल्लेखनीय है कि उप शिक्षा निदेशक (उच्चतर एवं प्रारम्भिक) सोलन के मार्गदर्शन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडाघाट में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में बी.एल. स्कूल कुनिहार के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय की वंशिका ठाकुर ने शॉट पुट और डिस्कस थ्रो में दो रजत पदक हासिल किए। वहीं जिगर तंवर ने शॉट पुट में कांस्य पदक प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त अर्निका, वंशिका, अक्षिता और चंचल ने भी रिले रेस में कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय की पदक तालिका को और मजबूत किया।

*लदो बेटियों ने बनाई राज्य स्तर की राह

विद्यालय के लिए विशेष गर्व का विषय यह है कि करुणा और वंशिका ठाकुर का चयन राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ी अब राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
विद्यालय पहुंचने पर सभी विजेता खिलाड़ियों का फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया तथा मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने इस सफलता के लिए शारीरिक शिक्षकों अमर देव एवं अरुणा शर्मा, सभी खिलाड़ियों तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, कुनिहार क्षेत्र और अपने माता-पिता का नाम जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं।
इस अवसर पर विद्यालय अध्यापक संघ के अध्यक्ष रतन तंवर, मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा, उप-प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम लाल सहित समस्त अध्यापक वर्ग ने खिलाड़ियों, शारीरिक शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित करुणा एवं वंशिका ठाकुर को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *