Latest News
घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में पीएम श्री एससीवीटी जीएसएसएस अर्की का शानदार प्रदर्शन

जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में पीएम श्री एससीवीटी जीएसएसएस अर्की का शानदार प्रदर्शन

Share:

अर्की
पीएम श्री एससीवीटी जीएसएसएस अर्की की छात्राओं ने चायल में आयोजित अंडर-19 छात्रा जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्राओं ने विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए श्लोक उच्चारण, गीतिका, वाद्य वादन तथा समूह गीत में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त एकांकी नाटक तथा शास्त्रीय गायन में द्वितीय स्थान हासिल किया।

विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य हेम राज गौड़ ने सभी छात्राओं को बधाई दी तथा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने छात्राओं के मार्गदर्शन एवं तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले संगीत प्रवक्ता दयानंद शर्मा को भी बधाई देते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की।

विद्यालय की इस उपलब्धि से समस्त विद्यालय परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *