कुनिहार
श्री सत्य साईं सेवा समिति कुनिहार ने गांधी जयंती के पावन अवसर पर स्वच्छता से दिव्यता अभियान के अंतर्गत अपनी सक्रिय एवं सकारात्मक सहभागिता सुनिश्चित करते हुए कुनिहार स्थित हरिदास मेमोरियल गौशाला में जाकर गौ सेवा की एवं गौशाला परिसर की साफ सफाई की l समिति के सभी सदस्यों ने इस पुनीत कार्य में बढ़ चढ़कर के अपनी पुनीत सहभागिता सुनिश्चित की l इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए श्री सत्य साईं सेवा समिति कुनिहार के संयोजक देवी दत्त परिहार ने बताया कि समिति आध्यात्मिक एवं सामाजिक उत्थान के कार्यों में सदैव
अग्रसर रहती है l गौर तलब रहे की पिछले सप्ताह मंडी में श्री सत्य साईं सेवा संगठन हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित देव समागम के भव्य आयोजन के सेवा कार्यों में भी समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर के भाग लिया l इस अवसर पर मुनीलाल परिहार, गीतू , हीरा दत्त शर्मा , धीरज ,सुनीता , निर्मला , शकुंतला ,सोमा देवी के साथ समिति के अन्य सदस्यों ने भी इस सेवा कार्य में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई l






