Latest News
घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

Share:

कुनिहार। बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व होनहार छात्र आयुष ठाकुर ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर कुनिहार, विद्यालय, अपने क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश तथा अपने माता-पिता और गुरुजनों का नाम रोशन किया है। आयुष की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार के साथ-साथ क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।
विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने आयुष ठाकुर की इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि आयुष विद्यालय के एक मेहनती, कर्मठ और होनहार छात्र रहे हैं। अपने विद्यार्थी जीवन में उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन और लगन का परिचय दिया, जिसका परिणाम आज भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में उनके चयन के रूप में सामने आया है।
गोपाल शर्मा ने कहा कि आयुष ठाकुर ने CDS परीक्षा पास करके अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने माता-पिता, बल्कि अपने विद्यालय, गुरुजनों और पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उन्होंने आयुष ठाकुर तथा उनके माता-पिता को इस उपलब्धि पर बधाई दी और बताया कि पिता महेंद्र ठाकुर सरकारी विद्यालय में इतिहास के प्रवक्ता हैं और माता अर्चना ठाकुर एक आदर्श गृहणी है I
उन्होंने बताया कि आयुष ठाकुर अब चेन्नई में प्रतिष्ठित सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे और प्रशिक्षण पूरा करने के बाद भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देते हुए देश की रक्षा एवं भारत माता की सेवा करेंगे।
अपनी सफलता पर आयुष ठाकुर ने इसका श्रेय अपने माता-पिता, विद्यालय और गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता के सहयोग, गुरुजनों के मार्गदर्शन और विद्यालय में मिले संस्कारों ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया।
आयुष ठाकुर की इस उपलब्धि पर पी टी ए अध्यक्ष , विद्यालय के समस्त अध्यापकों , क्षेत्रवासियों और उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *