Latest News
घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

Share:

कुनिहार, सोलन। जवाहर नवोदय विद्यालय, कुनिहार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य के.के. यादव ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पमाला अर्पित कर किया।

संगीत शिक्षक नरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ सहित देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के जीवन, विचारों एवं स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर अपने विचार भी रखे।

विद्यालय की उप-प्राचार्या अनीता कंवर ने विद्यार्थियों को गांधी जी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *