Latest News
घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा के सफल आयोजन

महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा के सफल आयोजन

Share:

अर्की

महात्मा गांधी जयंती के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत बखालग की ग्राम सभा का आयोजन प्रधान ग्राम पंचायत सुरेंद्र पाठक की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ग्राम सभा में लगभग 220 सदस्यों का कोरम पूर्ण रहा तथा क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई।

ग्राम सभा के दौरान ग्राम पंचायत से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों, जनहित के मुद्दों एवं स्थानीय समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही, पंचायत क्षेत्र में आगामी विकास कार्यों एवं अन्य आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने हेतु विचार-विमर्श किया गया। आशा वर्कर पदमा गौतम ने अपनी टीम के साथ युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। LRP सीमा शर्मा, डॉक्टर नरेश पशु चिकित्सालय विभाग भी शामिल रहे।
ग्राम पंचायत प्रधान ने ग्राम सभा में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों, वरिष्ठ नागरिकों, वार्ड सदस्यगण एवं समस्त ग्रामवासियों का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहाकि आप सभी की सक्रिय सहभागिता, सहयोग एवं बहुमूल्य सुझाव ग्राम पंचायत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर दया राम गांव बाहवा से सुरेंद्र वर्मा , टकहली से श्याम लाल , जाबलु सहित ग्राम पंचायत बखालग के प्रधान सुरेंद्र पाठक जी, उप-प्रधान जितेंद्र कुमार, समस्त वार्ड सदस्यगण, रसोइये नरेश शर्मा तथा समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *