Latest News
घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » नालागढ़ के प्रो. रणजोध सिंह की कहानी ‘उपहास’ बाल रंगमंच के लिए चयनित

नालागढ़ के प्रो. रणजोध सिंह की कहानी ‘उपहास’ बाल रंगमंच के लिए चयनित

Share:

नालागढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. रणजोध सिंह की कहानी ‘उपहास’ का चयन बाल रंगमंच-2026 के लिए हुआ है। कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट शिमला एवं भाषा विभाग के संयुक्त सौजन्य से 7 से 9 अक्तूबर तक शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में बाल रंगमंच का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन के लिए हिमाचल प्रदेश के 16 लेखकों की कहानियों का चयन किया गया है, जिन पर प्रदेश के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा नाटक तैयार कर मंचित किए जाएंगे। प्रो. रणजोध सिंह की कहानी ‘उपहास’ का मंचन 7 अक्तूबर को सुबह 11 से 11:30 बजे के बीच किया जाएगा।
वहीं, नालागढ़ के दून वैली पब्लिक स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा शगुन रनोट की कहानी ‘मॉडल चिल्ड्रेंस होम मशोबरा (ए ट्रिप टू शिमला)’ भी चयनित 16 कहानियों में शामिल है। इसका मंचन 9 अक्तूबर को किया जाएगा।
प्रो. रणजोध सिंह की कहानियां इससे पहले भी गेयटी थियेटर में मंचित हो चुकी हैं। वर्ष 2023 में ‘कैंथ का पेड़’ और वर्ष 2024 में ‘धर्मराज के दरबार में’ का मंचन हुआ था। दोनों कहानियों ने प्रदर्शन श्रेणी में क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त कर पुरस्कार हासिल किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *