कृष्णगढ़ पवन सिंघ
ब्लॉक पट्टा की सब-तहसील कृष्णगढ़ के अंतर्गत नवनिर्वाचित प्रधान संगठन का चुनाव प्रधान मेहर चंद ठाकुर, जगजीतनगर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ के प्रधान पुष्पेंद्र कुमार को सर्वसम्मति से प्रधान संगठन का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद पुष्पेंद्र कुमार ने सभी प्रधानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पंचायतों से जुड़े विकास कार्यों, प्रशासनिक
समस्याओं तथा प्रधानों के अधिकारों से संबंधित मुद्दों को उचित मंच पर मजबूती के साथ उठाया जाएगा।उन्होंने कहा कि पंचायतों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यकता पड़ने पर संबंधित मुद्दों को सरकार के समक्ष भी प्रमुखता से रखा जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिल सके और पंचायत प्रतिनिधियों को अपने कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पुष्पेंद्र कुमार ने सभी पंचायत प्रधानों से आपसी भाईचारा, समन्वय और एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधि मिलकर कार्य करेंगे तो ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान करवाने के साथ-साथ विकास कार्यों को भी नई गति दी जा सकती है।इस अवसर पर उपस्थित पंचायत प्रधानों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने के लिए हरसंभव सहयोग देने का भरोसा






