ब्यूरो
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक इन्द्र जीत का नया गीत “रिज़ा री माणु” YouTube पर रिलीज़ हो गया है। इस गीत का विमोचन *हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री कविंदर गुप्ता जी* द्वारा राज भवन, शिमला में किया गया।
इस अवसर पर राज्यपाल श्री कविंदर गुप्ता ने लोक गायक इन्द्र जीत द्वारा *हिमाचली संस्कृति को बचाने, आगे बढ़ाने और देश-दुनिया तक पहुंचाने* के लिए किए जा रहे प्रयासों की जमकर सराहना की और उन्हें नए गीत के लिए बधाई दी।

*“रिज़ा री माणु”* एक नया हिमाचली लोकगीत है, जिसे *इन्द्र जीत ने स्वयं लिखा और कंपोज किया है।* इस गीत की खास बात यह है कि इसमें हिमाचल के *पारंपरिक वाद्ययंत्र ढोल, नगाड़ा, शहनाई और करनाल* का प्रयोग किया गया है। गीत का फिल्मांकन पारंपरिक वेशभूषा के साथ *काठकुनी मकानों वाले हिमाचली गांव* में किया गया है, जिससे गीत में हिमाचल की पारंपरिक संस्कृति और ग्रामीण जीवन की खूबसूरत झलक देखने को मिलती है।

हिमाचली संस्कृति को बचाने और उसे देश-दुनिया तक पहुंचाने में लोक गायक *इन्द्र जीत* लगातार प्रयास कर रहे हैं। अपने गीतों और संगीत के माध्यम से वह हिमाचल की *लोक संस्कृति, परंपराओं, पारंपरिक वेशभूषा और पहाड़ी जीवनशैली* को नई पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

लोक गायक इन्द्र जीत ने बातचीत के दौरान कहा, *“हम रहें या न रहें, लेकिन हमारी संस्कृति जिंदा रहनी चाहिए। मैंने हमेशा हिमाचल की प्राचीन एवं समृद्ध संस्कृति को प्रमोट करने का प्रयास किया है और आगे भी यह प्रयास हमेशा जारी रहेगा। मुझे पूरी उम्मीद है कि ‘रिज़ा री माणु’ गीत लोगों को पसंद आएगा और हमेशा की तरह दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा।”*
#inderjeethimachalifolksinger






