Latest News
घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » सिरमौर में सडक़ हादसे में तीन की मौत

सिरमौर में सडक़ हादसे में तीन की मौत

Share:

सिरमौर
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भीषण सडक़ हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। उत्तराखंड और हिमाचल की सीमा पर पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत गोविंदघाट बैरियर के पास यमुना पुल पर शनिवार देर रात एक बड़ा दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। पुल पर एक क्रेटा गाड़ी आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्रेटा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया। मरने वालों में दो व्यक्ति पांवटा साहिब उपमंडल और एक नोएडा साइड का बताया जा रहा है।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया किए गोविंदघाट बैरियर के पास यमुना पुल पर हादसा हुआ है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल इस पूरे मामले में आगामी तफ्तीश अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *