Latest News
घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » लाखों पद योग्य अभ्यर्थी होने के बावजूद खाली:-ओंकार सिंह भाटिया

लाखों पद योग्य अभ्यर्थी होने के बावजूद खाली:-ओंकार सिंह भाटिया

Share:

बाबा साहेब डॉ बी आर आंबेडकर द्वारा स्थापित गैर राजनैतिक संगठन समता सैनिक दल के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओंकार सिंह भाटिया ने विभिन्न विभागों में आरक्षित वर्ग की गिरते हुए प्रतिनिधित्व पर चिंता व्यक्त की और बताया कि लाखों पद योग्य अभ्यर्थी होने के बावजूद खाली चल रहे हैं इन पदों को सरकार जानबूझकर नहीं भर रही है इसके अलावा सरकारी स्कूलों को बंद करने पर भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई है ओंकार सिंह भाटिया ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बताया कि लगभग 1 लाख के करीब स्कूलों को कम बच्चों का बहाना बनाकर बंद कर दिया गया जिससे 2 करोड़ से अधिक बच्चे शिक्षा से वंचित हुए यह अनिवार्य शिक्षा अधिनियम की भी अबहेलना है भाटिया ने सफाई कर्मचारियों के पद परिवर्तन की मांग को भी प्रमुखता से उठाया इसके अलावा विभिन्न विभागों में लाइजन ऑफीसरों की नियुक्ति नहीं होने पर भी कड़ी आपत्ति जताई है भाटिया ने बताया कि भारत में विभिन्न प्रदेशों की सरकारे अस्थाई नियुक्तियां कर रही हैं और उन नियुक्तियों में रोस्टर प्रणाली की अनदेखी की जा रही है जिससे जानबूझकर संवैधानिक नियमों की अबे लना की जा रही है भाटिया ने राष्ट्रीय बैठक में अस्थाई नियुक्तियों में रोस्टर प्रणाली लगाने की जोरदार वकालत की इस अवसर पर समता सैनिक दल की प्रदेश अध्यक्ष संजीव नागवान ने भी अस्थाई नियुक्तियां की आड़ में संवैधानिक नियमों का गला घोटने वाली सरकारों की योजनाओं पर कड़ा प्रहार किया और बताया कि नियुक्तियों में रोस्टर प्रणाली को नजरअंदाज करना संविधान के विपरीत है अतः सरकारों को सभी प्रकार की अस्थाई नियुक्तियों में भी रोस्टर प्रणाली लगानी चाहिए ताकि आरक्षित वर्गों के हितों की रक्षा की जा सके राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद राष्ट्रीय अधिवेशन में समता सैनिक दल की ओर से 100 से अधिक डेलिगेट्स ने अंबेडकर भवन नई दिल्ली में शिरकत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सराहनीय कार्यक्रम करने के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओंकार सिंह भाटिया तथा प्रदेश अध्यक्ष संजीव नागवान को डॉ भीमराव अंबेडकर स्मृति चिन्ह से सम्मानित भी किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *