Latest News
घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » बुघार कनैता में विधायक राम कुमार चौधरी ने सुनीं जनसमस्याएं पंचायत में 80 लाख के विकास कार्य पूरे, 35 लाख के कार्य प्रगति पर; 10.75 लाख रुपये के नए विकास कार्यों की घोषणाएं

बुघार कनैता में विधायक राम कुमार चौधरी ने सुनीं जनसमस्याएं पंचायत में 80 लाख के विकास कार्य पूरे, 35 लाख के कार्य प्रगति पर; 10.75 लाख रुपये के नए विकास कार्यों की घोषणाएं

Share:

बुघार कनैता पवन सिंघ
दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार चौधरी ने मंगलवार को ग्राम पंचायत बुघार कनैता में ‘विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। पंचायत पहुंचने पर ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडल, युवक मंडल तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने विधायक का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक ने बाबा हरिपुर की मंजी, जिसे स्थानीय लोग गुरु के झंडे के नाम से जानते हैं, में माथा टेककर झंडा चढ़ाने के साथ की। कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रधान रमेश कुमार ने पंचायत की विभिन्न विकास संबंधी मांगें विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य लोगों को उनके घर-द्वार के समीप सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। दून विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। विधायक ने बताया कि ग्राम पंचायत बुघार कनैता में अब तक करीब 80 लाख रुपये की लागत के विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं, जबकि करीब 35 लाख रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि बुघार-बनिया देवी मार्ग पर 5.50 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण किया गया है। इसके अलावा लोगों की मांग को देखते हुए कुनिहार से चंडीगढ़ वाया गोयला बस सेवा शुरू करने की भी घोषणा की
इन कार्यों के लिए 10.75 लाख रुपये की घोषणा
राम कुमार चौधरी ने ग्राम बुघार घाट में सामुदायिक भवन के लिए 3 लाख रुपये, सामुदायिक भवन बुघार कनैता के लिए 2 लाख रुपये, राजकीय प्राथमिक पाठशाला रामपुर में इंटरलॉक टाइलों के लिए 1 लाख रुपये, ढाडू से खरयाड़ संपर्क मार्ग के लिए 1 लाख रुपये, बाग बमोत में स्नानागार निर्माण के लिए 75 हजार रुपये, जाबली छटयुड़ से क्यार संपर्क मार्ग के लिए 1.50 लाख रुपये, हरिजन बस्ती बुघार सेरी में पुलिया निर्माण के लिए 75 हजार रुपये तथा सामुदायिक भवन रामपुर के अतिरिक्त निर्माण के लिए 1 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सुविधाएं बेहतर रूप से उपलब्ध हों तथा विकास का लाभ प्रत्येक गांव तक पहुंचे।कार्यक्रम में पंचायत प्रधान रमेश कुमार, उपप्रधान प्रेम दत्त शर्मा, पंचायत सदस्य एवं सभी वार्ड सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान पूर्व प्रधान हेम थल्यारी, भूषण शर्मा, हेमा कुमारी, नरपत वर्मा, चंडी पंचायत के पूर्व प्रधान बलवंत सिंह, दाड़वा पंचायत के पूर्व प्रधान रमेश कुमार सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *