Latest News
घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » वार्ड नंबर 6 में प्रस्तावित सार्वजनिक शौचालय को स्थानांतरित करने का विरोध अर्की के निवासियों व व्यापारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, निर्धारित स्थल पर ही निर्माण की मांग

वार्ड नंबर 6 में प्रस्तावित सार्वजनिक शौचालय को स्थानांतरित करने का विरोध अर्की के निवासियों व व्यापारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, निर्धारित स्थल पर ही निर्माण की मांग

Share:

अर्की शहनाज़

नगर पंचायत अर्की के वार्ड नंबर छह में प्रस्तावित सार्वजनिक शौचालय को निर्धारित स्थान से हटाकर अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की सूचना के बाद स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में रोष व्याप्त है। इस संबंध में स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष अर्की को ज्ञापन सौंपकर शौचालय का निर्माण पूर्व निर्धारित स्थल पर ही करवाने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि वार्ड नंबर छह का प्रस्तावित स्थल मुख्य बाजार क्षेत्र में स्थित है, जहां तीन बैंक, एलआईसी कार्यालय, मुख्य बाजार सहित अनेक व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित हैं। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, व्यापारियों, ग्राहकों और बाहरी लोगों का आना-जाना रहता है। इसके अलावा अर्की मेले के दौरान भी हजारों श्रद्धालु, पर्यटक, व्यापारी व दुकानदार इसी क्षेत्र में पहुंचते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे व्यस्त बाजार क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय की सुविधा केवल एक सामान्य सुविधा नहीं, बल्कि जनहित और सार्वजनिक आवश्यकता है। यदि शौचालय को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाता है तो महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों, व्यापारियों, बैंक व एलआईसी कर्मचारियों तथा बाजार में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
ज्ञापन में नगर पंचायत से मांग की गई है कि जनहित और जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित सार्वजनिक शौचालय का निर्माण पूर्व निर्धारित स्थान पर ही करवाया जाए और इसे किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित न किया जाए। साथ ही अंतिम निर्णय लेने से पहले अर्की के निवासियों, व्यापारियों और संबंधित हितधारकों से आवश्यक परामर्श करने की मांग भी की गई है।
स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि नगर पंचायत उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए जनभावनाओं का सम्मान करेगी। इस मौके पर सभी व्यापारी अर्की बाजार उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *