Latest News
घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » 11 सितम्बर को होगी जिला परिषद दाड़लाघाट वार्ड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक

11 सितम्बर को होगी जिला परिषद दाड़लाघाट वार्ड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक

Share:

दाड़लाघाट। जिला परिषद दाड़लाघाट वार्ड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक 11 अक्टूबर को सुबह 11 बजे दाड़लाघाट स्थित शिव मंदिर में आयोजित की जाएगी। बैठक में अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप भी बैठक में मौजूद रहेंगे। जिला परिषद वार्ड प्रभारी दाड़लाघाट मोहन ठाकुर ने बताया कि बैठक में वार्ड से जुड़े विभिन्न विकासात्मक कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने जिला परिषद दाड़लाघाट वार्ड के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि बैठक के माध्यम से क्षेत्र के विकास और संगठन को मजबूत करने से जुड़े विषयों पर आपसी विचार-विमर्श किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *