Latest News
आंवला नवमी पर ध्रुव योग – वृषभ-कुंभ को धन लाभ, मीन को प्रमोशन,पढ़े आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की टीम ने मिड-डे मील योजना के तहत विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले भोजन का किया निरीक्षण बैठक में 25 नवंबर को विधायक दल नेता व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अर्की विधानसभा क्षेत्र दौरे को लेकर हुई विस्तृत चर्चा कानूनगो से नायब तहसीलदार के पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूरी करने की उठाई मांग अर्की में बिजली उपभोक्ता ध्यान दें, 19 से 28 नवंबर तक अलग-अलग क्षेत्रों में रहेगा पावर कट 11 केवी और 33 केवी फीडरों की मरम्मत व पेड़ों की टहनियों की कटाई के चलते सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी बिजली आपूर्ति दाड़लाघाट के विभिन्न गांवों में लंपी जैसी बीमारी का अभी भी असर,पशुओं का चपेट में आना जारी
Home » Uncategorized » मोतिया प्लाज़ा बद्दी में 11 पौधों का रोपण किया 1111 पौधों का रोपण 2026 टारगेट पूर्ण हुआ स्वस्तिक गौतम

मोतिया प्लाज़ा बद्दी में 11 पौधों का रोपण किया 1111 पौधों का रोपण 2026 टारगेट पूर्ण हुआ स्वस्तिक गौतम

Share:

बीबीएन

हर पौधा सिर्फ़ एक पेड़ नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और हरित भविष्य का संकल्प है। यह बात बीबीएन के समाजसेवी व आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के ज्वाइंट सेक्रेटरी स्वस्तिक गौतम ने मोतिया प्लाजा में आयोजित 2026 पौधारोपण टारगेट पूर्ण होने के संदर्भ में आयोजित कार्यक्रम में कही। गौतम ने कहा कि इसी संकल्प के साथ 1111 ट्री प्लांटेशन मिशन बीबीएन लगातार आगे बढ़ रहा है व 2026 का पौधारोपण लक्ष्य पूर्ण होने पर उन्हें बहुत बढ़िया लग रहा है। उन्होंने पहली जनवरी को संकल्प 1111 पौधों के रोपण का, लक्ष्य हरित बीबीएन का बीबीएनवासियों के सहयोग से पूर्ण किया है। गौतम ने बीबीएन वासियों का उद्योगपतियों, राजनीतिज्ञों, शिक्षण संस्थान सहित अधिकारियों का सहयोग हेतू आभार जताया है। इस मौके पर स्वस्तिक गौतम की टीम से विनोद सिसोदिया, हिमांशु, मोतिया ग्रुप की प्रभारी मैडम, सत्यम, खुशप्रीत, सुमनमाला कौशल, रनेश ठाकुर, सुनील शर्मा,अरविंद भारद्वाज, डिंपल, पूजा, सतीश जैन आदि मौजूद रहे।

फोटो कैप्शन
पौधारोपण 1111 पूर्ण होने पर टीम सामूहिक रूप में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *