अर्की
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलेरा में आज राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह में ग्राम पंचायत बलेरा की प्रधान बीना देवी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि पूर्व सैनिक एवं किसान विकास समिति के सदस्य हरि कृष्ण विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बीना देवी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए समाज सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला और शिविर के दौरान किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में समाज सेवा, अनुशासन, सहयोग और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा की भावना को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। समारोह ने विद्यार्थियों को सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।






