अर्की
पीएम श्री एससीवीटी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की में राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्र एवं छात्रा सांस्कृतिक प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त निदेशक जे. सी. नेगी ने की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हेम राज गौड़ ने संयुक्त निदेशक जे. सी. नेगी, उपनिदेशक (माध्यमिक) मधु जनारथा, उपनिदेशक (प्रारंभिक शिक्षा) रीता गुप्ता तथा उपनिदेशक (गुणवत्ता नियंत्रण) डॉ. राजेंद्र वर्मा का विद्यालय में पहुंचने पर स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि यह राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। बैठक के दौरान प्रतियोगिता के सुचारू एवं सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया तथा आयोजन से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में प्रतियोगिता के सफल आयोजन, उचित प्रबंधन तथा प्रतिभागियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी संबंधित सदस्यों ने आपसी समन्वय एवं सहयोग से इस राज्य स्तरीय आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।






