Latest News
घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दानोघाट में किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दानोघाट में किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन

Share:

उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दानोघाट में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मुक्तारस्तोगी के निर्देशाअनुसार किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या मंजू राणा ने की। इस अवसर पर नागरिक चिकित्सालय अर्की से किशोर स्वास्थ्य काउंसलर सुरक्षा परमार मुख्य वक्ता रही । उन्होंने विद्यार्थियों को चिकित्सालय में मिलने वाली काउंसलिंग सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। काउंसलर ने किशोरों के समग्र विकास और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के छह मुख्य घटकों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को संतुलित आहार लेने, मोबाइल का सीमित व सकारात्मक उपयोग करने, नशीले पदार्थों से दूर रहने, जंक व फास्ट फूड से बचने, तनाव प्रबंधन के उपाय अपनाने तथा ओवरथिंकिंग से बचने की सलाह दी एवं सभी विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता तथा कनिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम-B से डाॅक्टर प्रियंका,डॉक्टर संतोष एवं फार्मासिस्ट गौरव शर्मा द्वारा सभी विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में CHO वसुंधरा शर्मा एवं आशा कार्यकर्ता हेमलता व कौशल्या का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर कुसुम शर्मा, ईश्वर दत्त वर्मा अंजना धीमान,रिनू मंढोतरा व रितिका सहित सभी अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित रहे। स्कूल प्रबंधन ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के ज्ञान और जागरूकता को बढ़ाने के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत उपयोगी व आवश्यक है। कार्यक्रम का समापन नशामुक्ति की शपथ के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *