Latest News
घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल के विद्यार्थियों ने डाकघर का भ्रमण कर जानी कार्यप्रणाली

डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल के विद्यार्थियों ने डाकघर का भ्रमण कर जानी कार्यप्रणाली

Share:

अर्की डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल के कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों को स्थानीय डाकघर का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक जानकारी देना था।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने डाकघर में पत्रों और पार्सलों को प्राप्त करने, उनकी छंटाई करने और उन्हें सही पते पर पहुंचाने की प्रक्रिया को समझा। डाकघर के कर्मचारियों ने उन्हें डाक सेवाओं के बारे में जानकारी दी और बताया कि लोगों तक पत्र व पार्सल पहुंचाने में डाकघर किस तरह काम करता है।

विद्यार्थियों ने डाकघर की कार्यप्रणाली को करीब से देखा और इससे जुड़े सवाल भी पूछे। इस गतिविधि से उन्हें नई जानकारी मिली और कक्षा में सीखी गई बातों को वास्तविक जीवन में समझने का अवसर मिला।

डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ ऐसी गतिविधियां भी करवाई जाती हैं, ताकि विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के अलावा व्यावहारिक अनुभव मिले और उनका आत्मविश्वास बढ़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *