Latest News
घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » क्षेत्र में तेंदुए दिखाई देने की घटनाओं को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों से की सतर्कता बरतने की अपील

क्षेत्र में तेंदुए दिखाई देने की घटनाओं को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों से की सतर्कता बरतने की अपील

Share:

दाड़लाघाट। क्षेत्र के विभिन्न गांवों के आसपास तेंदुए दिखाई देने की घटनाओं को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की है। वन विभाग ने लोगों से कहा है कि वे जंगली जानवरों से किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतें। वन विभाग ने सलाह दी है कि बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर अकेले न भेजें। खेतों में काम करने और घासनी में घास काटने के लिए समूह में जाएं तथा शोर करते हुए बाहर निकलें। संभव हो तो कुछ दिनों तक रात के समय घर से बाहर निकलने से बचें। विभाग ने ग्रामीणों से कहा है कि जंगली जानवरों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में पटाखे या ढोलक आदि बजाकर शोर किया जा सकता है, ताकि जंगली जानवर वहां से दूर चले जाएं। रात के समय किसी आवश्यक कार्य से बाहर निकलना पड़े तो पर्याप्त रोशनी का प्रबंध करने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी व्यक्ति को जंगली जानवर दिखाई देता है तो उसे मारने या उसके साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ करने का प्रयास न करें। ऐसा करने पर जंगली जानवर आक्रामक होकर नुकसान पहुंचा सकता है। वन परिक्षेत्र अधिकारी दाड़लाघाट सुदर्शन सिंह ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और जंगली जानवर दिखाई देने पर वन विभाग को इसकी सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *