Latest News
घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » आध्यात्मिकता अपनाकर नशे से दूर रहें विद्यार्थी : ब्रह्माकुमारी बबीता

आध्यात्मिकता अपनाकर नशे से दूर रहें विद्यार्थी : ब्रह्माकुमारी बबीता

Share:

कुनिहार
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पटा बरावरी में शुक्रवार को प्रधानाचार्य दूनी चंद जी की अध्यक्षता में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी प्रशिक्षण केंद्र, कंडाघाट से ब्रह्माकुमारी बहन बबीता जी अपने सहयोगियों के साथ विद्यालय पहुंचीं और विद्यार्थियों को आध्यात्मिकता के माध्यम से स्वस्थ, सुखी एवं खुशहाल जीवन जीने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी बबीता जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आध्यात्मिकता और सकारात्मक विचार व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि हम अपने जीवन में सकारात्मक सोच को अपनाएं तथा नकारात्मक विचारों का त्याग करें, तो न केवल अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं, बल्कि दूसरों के जीवन में भी खुशियां ला सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने, अच्छे संस्कार अपनाने तथा अपने जीवन को सही दिशा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमें सदैव परोपकार, जनकल्याण और समाज की भलाई के कार्यों में अपना योगदान देना चाहिए।
इस अवसर पर विद्यालय के गतिविधि प्रभारी श्री ज्ञान दास, स्नातक प्रशिक्षित कला अध्यापक (टीजीटी आर्ट्स) ने बाहर से आए अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा बताए गए आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार, अनुशासन, सकारात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी का भी महत्व समझना चाहिए।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर राजकुमार, सुनील, योगेश, चंद्र किशोर, दीपक कुमार,अशोक कुमार,प्रवेश कुमार, राकेश, सुधीर तथा विजय कुमारी,रजनी देवी, कांता देवी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आध्यात्मिकता से जोड़कर नशामुक्त जीवन, सकारात्मक चिंतन और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना रहा। इस पहल से विद्यार्थियों को जीवन में अच्छे विचार अपनाने तथा एक स्वस्थ, सुखी और आदर्श समाज के निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *