Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल संत रविदास के विचार आज भी सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत : देशराज ठाकुर स्वर्गीय प्रभावती गौतम की स्मृति में मानव कल्याण समिति ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 125 से अधिक मरीजों की जांच, 35 जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे वितरित; दवाइयां भी निशुल्क दीं अर्की में राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में कुनाल कुमार ने हासिल किया प्रथम स्थान अंडर-19 डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रदेशभर के प्रतिभागियों के बीच शानदार प्रदर्शन, एसवीएन स्कूल बड़ोर घाटी का बढ़ाया गौरव प्रो. रजनी सांख्यान ने राजकीय महाविद्यालय अर्की के प्राचार्य पद का कार्यभार संभाला। कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » जिला परिषद जॉन दाड़लाघाट की बैठक में संगठन की मजबूती, स्थानीय विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

जिला परिषद जॉन दाड़लाघाट की बैठक में संगठन की मजबूती, स्थानीय विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

Share:

दाड़लाघाट। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की की ओर से रविवार को जिला परिषद जोन दाड़लाघाट की बैठक शिव मंदिर दाड़लाघाट में आयोजित की गई। बैठक में अर्की के विधायक संजय अवस्थी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप और जिला परिषद कांग्रेस वार्ड दाड़लाघाट के प्रभारी मोहन सिंह ठाकुर सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में संगठन की मजबूती, स्थानीय विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर चर्चा की गई। विधायक संजय अवस्थी ने अपने संबोधन में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर जोर देते हुए पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने, बूथ एजेंटों की सूचियों का पुनर्निरीक्षण करने और पंचायत कमेटियों के गठन की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच हुए मतभेदों को भुलाकर सभी को संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए। साथ ही पंचायतों में हुए विकास कार्यों का प्रचार-प्रसार करने और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनने पर भी जोर दिया। बैठक में दाड़लाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने का मुद्दा भी उठा। संजय अवस्थी ने डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाने, एक्स-रे मशीन की सुविधा उपलब्ध करवाने तथा अल्ट्रासाउंड और प्रयोगशाला जांच जैसी सुविधाएं शुरू करवाने के लिए प्रयास करने की बात कही, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर उपचार स्थानीय स्तर पर मिल सके। इसके अलावा दाड़लाघाट के ट्रक ऑपरेटरों द्वारा उठाए जा रहे सिविल सप्लाई मालभाड़े के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। ऑपरेटरों की मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित पक्षों के साथ बातचीत की आवश्यकता पर जोर दिया गया। बैठक में सीवरेज परियोजना, सड़क निर्माण और अन्य स्थानीय विकास कार्यों पर भी विचार-विमर्श किया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कश्यप और जिला परिषद वार्ड प्रभारी मोहन सिंह ठाकुर ने भी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बनाए रखने और पंचायत व बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, जिला परिषद कांग्रेस वार्ड दाड़लाघाट के प्रभारी मोहन सिंह ठाकुर, पूर्व उपप्रधान दाड़ला राजेश गुप्ता, वेद प्रकाश शुक्ला, रामकृष्ण बंसल, जगदीश ठाकुर, लाला शंकर दास अरोड़ा, संजय ठाकुर, सुरेंद्र वर्मा, सीडी बंसल, मस्त राम शर्मा, राजेंद्र पंवर, मनोज गौतम, जय सिंह ठाकुर, दीपक गजपति, नरेश अवस्थी, मेहर सिंह वर्मा, तिलक गौतम, अरुण शुक्ला, वेद शुक्ला, कमलकांत चंदेल, विनोद पंवर, जय शर्मा, बनिता चौहान, विद्यासागर शर्मा, संत पंवर, प्रेम केशव और कमलेश गौतम सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *