राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व हनुमान मंदिर झाड़माजरी में 31 पौधों का रोपण कर वर्ष 2027 टारगेट की एडवांस में शुरुआत की
पौधारोपण होना पर्यावरण के लिए जरूरी
लाेकेश कुमार प्रिंसिपल
बीबीएन
सोमवार को दूसरे नवरात्र के मौके पर समाजसेवी स्वस्तिक गौतम ने एडवांस में वर्ष 2027 के 1111 पौधे रोपण टारगेट के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झाड़माजरी के विद्यार्थियों के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और सार्थक पहल की शुरुआत की।
इस अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झाड़माजरी और झाड़माजरी स्थित हनुमान मंदिर में कुल 31 पौधों का पौधारोपण किया गया। स्वस्तिक गौतम ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि बच्चों और युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित भविष्य का निर्माण करना है। उन्होंने आह्वान किया कि आइए, हम सब मिलकर अपने बीबीएन को हरा-भरा बनाने का संकल्प लें। इस मौके पर स्कूल के प्रिसिपल लोकेश कुमार ने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी है। उन्होंने स्वस्तिक गौतम की इस पहल पर उनका स्वागत किया ओर उन्हें बधाई दी एवं भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर स्कूल के अध्यापक अमित कुमार, ईशा, पूजा, मनप्रीत कौर, प्रिया वंदना और छात्र छात्राए मौजूद रही।






