Latest News
संत रविदास के विचार आज भी सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत : देशराज ठाकुर स्वर्गीय प्रभावती गौतम की स्मृति में मानव कल्याण समिति ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 125 से अधिक मरीजों की जांच, 35 जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे वितरित; दवाइयां भी निशुल्क दीं अर्की में राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में कुनाल कुमार ने हासिल किया प्रथम स्थान अंडर-19 डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रदेशभर के प्रतिभागियों के बीच शानदार प्रदर्शन, एसवीएन स्कूल बड़ोर घाटी का बढ़ाया गौरव प्रो. रजनी सांख्यान ने राजकीय महाविद्यालय अर्की के प्राचार्य पद का कार्यभार संभाला। कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही
Home » Uncategorized » दाड़लाघाट में नायब तहसीलदार का पद रिक्त होने से लोगों को राजस्व संबंधी कार्य करवाने में हो रही परेशानी

दाड़लाघाट में नायब तहसीलदार का पद रिक्त होने से लोगों को राजस्व संबंधी कार्य करवाने में हो रही परेशानी

Share:

दाड़लाघाट। उप-तहसील दाड़लाघाट में नायब तहसीलदार का पद रिक्त होने से क्षेत्रवासियों को राजस्व संबंधी कार्य करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर दाड़लाघाट निवासी अरुण शुक्ला ने अर्की के विधायक संजय अवस्थी से रिक्त पद को जल्द भरने की मांग की है। अरुण शुक्ला ने विधायक को भेजे अनुरोध पत्र में कहा कि नायब तहसीलदार के सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद रिक्त पड़ा है। इसके चलते लोगों के राजस्व एवं अन्य आवश्यक सरकारी कार्य लंबित हैं। वहीं, विभिन्न सरकारी भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को आय प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र और बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र बनवाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भर्ती आवेदनों की अंतिम तिथियां निर्धारित होने के कारण युवाओं को समय पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध न होने से आवेदन के अवसर से वंचित होने का खतरा है। ऐसे में इस समस्या का जल्द समाधान किया जाना आवश्यक है। अरुण शुक्ला ने विधायक संजय अवस्थी से आग्रह किया कि संबंधित विभाग के समक्ष इस मामले को प्राथमिकता से उठाकर उप-तहसील दाड़लाघाट में नायब तहसीलदार की नियुक्ति और उनके शीघ्र कार्यभार संभालने की व्यवस्था सुनिश्चित करवाई जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और युवाओं को सरकारी भर्तियों के लिए आवेदन करने में परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *