Latest News
संत रविदास के विचार आज भी सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत : देशराज ठाकुर स्वर्गीय प्रभावती गौतम की स्मृति में मानव कल्याण समिति ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 125 से अधिक मरीजों की जांच, 35 जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे वितरित; दवाइयां भी निशुल्क दीं अर्की में राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में कुनाल कुमार ने हासिल किया प्रथम स्थान अंडर-19 डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रदेशभर के प्रतिभागियों के बीच शानदार प्रदर्शन, एसवीएन स्कूल बड़ोर घाटी का बढ़ाया गौरव प्रो. रजनी सांख्यान ने राजकीय महाविद्यालय अर्की के प्राचार्य पद का कार्यभार संभाला। कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही
Home » Uncategorized » डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट के विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय अंतर-विद्यालय एवं अंतरराज्यीय हिंदी भाषण एवं श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट के विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय अंतर-विद्यालय एवं अंतरराज्यीय हिंदी भाषण एवं श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Share:

दाड़लाघाट। डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट के विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय अंतर-विद्यालय एवं अंतरराज्यीय हिंदी भाषण एवं श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 12 अक्टूबर को डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाहौर, चंडीगढ़ में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यालय की मानसी शर्मा ने हिंदी भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार हासिल किया, जबकि यशिता शर्मा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 25 विद्यालयों के 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ऐसे प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में विद्यार्थियों की उपलब्धि को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण माना जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य नसीब ठाकुर ने दोनों विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनकी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी निरंतर परिश्रम करने और नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *