Latest News
संत रविदास के विचार आज भी सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत : देशराज ठाकुर स्वर्गीय प्रभावती गौतम की स्मृति में मानव कल्याण समिति ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 125 से अधिक मरीजों की जांच, 35 जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे वितरित; दवाइयां भी निशुल्क दीं अर्की में राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में कुनाल कुमार ने हासिल किया प्रथम स्थान अंडर-19 डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रदेशभर के प्रतिभागियों के बीच शानदार प्रदर्शन, एसवीएन स्कूल बड़ोर घाटी का बढ़ाया गौरव प्रो. रजनी सांख्यान ने राजकीय महाविद्यालय अर्की के प्राचार्य पद का कार्यभार संभाला। कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही
Home » Uncategorized » पीएम श्री दाड़लाघाट स्कूल में मनाया अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस आपदा प्रबंधन पर आधारित गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को किया जागरूक

पीएम श्री दाड़लाघाट स्कूल में मनाया अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस आपदा प्रबंधन पर आधारित गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को किया जागरूक

Share:

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन, आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और जोखिम कम करने के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के आपदा प्रबंधन क्लब की प्रभारी शिक्षिका ने आपदा प्रबंधन की शपथ दिलाकर किया। इस दौरान विद्यार्थियों को आपदाओं के इतिहास, उनके प्रभाव और बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन क्लब की प्रभारी शिक्षिका के निर्देशन में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मुनीष कमल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में आपदाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित रहने के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *