Latest News
संत रविदास के विचार आज भी सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत : देशराज ठाकुर स्वर्गीय प्रभावती गौतम की स्मृति में मानव कल्याण समिति ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 125 से अधिक मरीजों की जांच, 35 जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे वितरित; दवाइयां भी निशुल्क दीं अर्की में राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में कुनाल कुमार ने हासिल किया प्रथम स्थान अंडर-19 डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रदेशभर के प्रतिभागियों के बीच शानदार प्रदर्शन, एसवीएन स्कूल बड़ोर घाटी का बढ़ाया गौरव प्रो. रजनी सांख्यान ने राजकीय महाविद्यालय अर्की के प्राचार्य पद का कार्यभार संभाला। कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही
Home » Uncategorized » जखौली में 17 व 18 अक्तूबर को होगा दुर्गाष्टमी मेला आयोजित

जखौली में 17 व 18 अक्तूबर को होगा दुर्गाष्टमी मेला आयोजित

Share:

अर्की,
उपमंडल की ग्राम पंचायत देवरा के गांव जखौली में 17 व 18 अक्तूबर को दुर्गाष्टमी मेला आयोजित किया जाएगा। जानकारी देते हुए दुर्गाष्टमी मेला जखौली के अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि 17 अक्तूबर को कबड्डी व शतरंज खेलकूद प्रतियोगिता के साथ मेले का शुभारंभ होगा। इसी दिन सायंकालीन कार्यक्रम में राकेश ठाकुर,ज़िला अध्यक्ष पंचायती राज सोलन बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। वहीं विशेष अतिथि बातल पंचायत के पूर्व उप प्रधान व समाजसेवी नरेंद्र शर्मा उपस्थित होंगे। सायंकालीन कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत के युवक मंडल व भानुष म्यूजिकल ग्रुप अपनी प्रस्तुति देंगे। राकेश कुमार ने बताया कि मेले के दूसरे दिन 18 अक्टूबर को सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी। तदोपरांत खेलों के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले होंगे। दोपहर को स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इस दौरान अर्की के विधायक संजय अवस्थी बतौर मुख्यतिथि शिरकत करेंगे। सायंकालीन कार्यक्रम में सुप्रसिद्व गायक दीपक चौहान,हिमाचली गायक ज्योति शर्मा व हास्य कलाकर विकास ठाकुर अपनी प्रस्तुति देंगे। इस मौके पर जिला परिषद सदस्या आशा परिहार बतौर मुख्यातिथि होगी। 18 अक्टूबर को माँ भद्रकाली मंदिर परिसर में मंदिर की ओर से विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *