Latest News
संत रविदास के विचार आज भी सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत : देशराज ठाकुर स्वर्गीय प्रभावती गौतम की स्मृति में मानव कल्याण समिति ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 125 से अधिक मरीजों की जांच, 35 जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे वितरित; दवाइयां भी निशुल्क दीं अर्की में राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में कुनाल कुमार ने हासिल किया प्रथम स्थान अंडर-19 डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रदेशभर के प्रतिभागियों के बीच शानदार प्रदर्शन, एसवीएन स्कूल बड़ोर घाटी का बढ़ाया गौरव प्रो. रजनी सांख्यान ने राजकीय महाविद्यालय अर्की के प्राचार्य पद का कार्यभार संभाला। कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही
Home » Uncategorized » ममलीग पंचायत में सीबीएसई बोर्डिंग स्कूल के कटिंग कार्य के दौरान पहाड़ धंसा, 2 परिवारों को खतरा

ममलीग पंचायत में सीबीएसई बोर्डिंग स्कूल के कटिंग कार्य के दौरान पहाड़ धंसा, 2 परिवारों को खतरा

Share:

कुनिहार
सोलन से नेशन न्यूज के लिए हरज़िन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-ममलीग पंचायत में सीबीएसई बोर्डिंग स्कूल के कटिंग कार्य के दौरान पहाड़ में 15 से 20 फीट तक दरार पड़ने से पूरा पहाड़ धंस गया। पहाड़ धंसने से ममलीग-वाकनाघाट सड़क के नीचे रह रहे 2 परिवारों को खतरा बढ़ गया है।
मौके का निरीक्षण करने कंडाघाट तहसील के उपमंडल अधिकारी पहुंचे। उन्होंने मौके का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों को फिलहाल पंचायत भवन में रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जब मंत्री जी मौके पर पहुंचेंगे, उसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं पीड़ित परिवार के सदस्य चमन का कहना है कि प्रशासन की तरफ से कोई राहत नहीं मिल पा रही है। जिस समय घटना घटी, उस समय हमें खुद अपने घरों से सामान निकालना पड़ा। अगर स्थानीय जनता साथ न देती तो हम बहुत परेशान होते। उन्होंने आरोप लगाया कि सारी गलती पीडब्ल्यूडी विभाग की है, जिन्होंने हमारी एक न सुनी और कार्य जारी रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *