Latest News
संत रविदास के विचार आज भी सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत : देशराज ठाकुर स्वर्गीय प्रभावती गौतम की स्मृति में मानव कल्याण समिति ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 125 से अधिक मरीजों की जांच, 35 जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे वितरित; दवाइयां भी निशुल्क दीं अर्की में राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में कुनाल कुमार ने हासिल किया प्रथम स्थान अंडर-19 डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रदेशभर के प्रतिभागियों के बीच शानदार प्रदर्शन, एसवीएन स्कूल बड़ोर घाटी का बढ़ाया गौरव प्रो. रजनी सांख्यान ने राजकीय महाविद्यालय अर्की के प्राचार्य पद का कार्यभार संभाला। कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही
Home » Uncategorized » सवर्ण न्याय पदयात्रा कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर की बिगड़ी तबीयत,हुए अर्की अस्पताल भर्ती

सवर्ण न्याय पदयात्रा कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर की बिगड़ी तबीयत,हुए अर्की अस्पताल भर्ती

Share:

दाड़लाघाट। सवर्ण न्याय पदयात्रा के दाड़लाघाट पहुंचने पर शुक्रवार शाम अंबुजा चौक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह मंच पर संबोधित कर ही रहे थे कि अचानक चक्कर आने से बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें संभाला और बेहोशी की हालत में अर्की सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया। रात करीब डेढ़ बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब रुमित सिंह ठाकुर बिल्कुल स्वस्थ हैं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल बन गया। इस दौरान रुमित सिंह ठाकुर के बेटे का वीडियो कॉल पर उन्हें पुकारते हुए रोने का भावुक दृश्य भी सामने आया। रुमित सिंह ठाकुर अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुनिहार निवासी हैं और यूजीसी के प्रस्तावित नियमों को वापस लेने की मांग को लेकर निकाली जा रही सवर्ण न्याय पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *