Latest News
प्रो. रजनी सांख्यान ने राजकीय महाविद्यालय अर्की के प्राचार्य पद का कार्यभार संभाला। कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
Home » Uncategorized » अंगद ने रावण दरबार में जमाया पैर, हुआ भव्य मंचन भैरव की झांकी के साथ रामलीला के नौवें दिन का शुभारंभ, राकेश ठाकुर ने समिति को भेंट किए 5100 रुपये

अंगद ने रावण दरबार में जमाया पैर, हुआ भव्य मंचन भैरव की झांकी के साथ रामलीला के नौवें दिन का शुभारंभ, राकेश ठाकुर ने समिति को भेंट किए 5100 रुपये

Share:

कुनिहार। अक्षरेश शर्मा

रामलीला जन कल्याण समिति कुनिहार के सौजन्य से आयोजित रामलीला के नौवें दिन का शुभारंभ भैरव की आकर्षक झांकी के साथ हुआ। इस दौरान ग्राम पंचायत कुनिहार के पूर्व प्रधान राकेश ठाकुर ने आरती में भाग लेकर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया। समिति के पूर्व अध्यक्ष अरविंद जोशी और अजय जोशी ने मुख्य अतिथि को पटका पहनाकर तथा श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि राकेश ठाकुर ने रामलीला के शानदार मंचन के लिए समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि रामलीला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, आदर्शों और संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, कर्तव्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है।

उन्होंने धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति से अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समिति पिछले 40 वर्षों से सनातन संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने व्यापार मंडल की ओर से हर वर्ष सहयोग देने की बात कही और समिति को अपनी ओर से 5100 रुपये भेंट किए।

अंगद के संवाद और अभिनय ने मोहा दर्शकों का मन

रामलीला के नौवें दिन राधा रमन शर्मा के निर्देशन में समुद्र पर नल-नील द्वारा सेतु निर्माण, विभीषण से भेंट और अंगद के रावण दरबार में पैर जमाने के दृश्यों का भव्य मंचन किया गया। अंगद द्वारा रावण के दरबार में पैर जमाने का दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। रावण के दरबार में मौजूद कोई भी योद्धा अंगद का पैर हिला नहीं पाया। इसके बाद अंगद ने रावण को युद्ध की चुनौती दी।

रामलीला के पात्रों के शानदार अभिनय के साथ-साथ मेकअप में अक्षरेश शर्मा और पात्रों की वेशभूषा एवं सज्जा में अजय जोशी के योगदान को भी दर्शकों ने सराहा। वहीं, संगीत के बेहतरीन प्रभावों के लिए जय शर्मा तथा मंच की साज-सज्जा में गौतम, प्रथम, गोलू और अमन अत्री का विशेष योगदान रहा। सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयासों से रामलीला का मंचन और अधिक आकर्षक बन रहा है।

इस अवसर पर समिति के प्रधान रितेश जोशी, देवेंद्र शर्मा, अक्षरेश शर्मा, आशीष द्विवेदी, अरविंद जोशी, प्रदीप पुरी, संजय जोशी, संदीप जोशी, मुकेश शर्मा, अजय जोशी, अमन अत्री, सूर्यांश, गौरव शर्मा, प्रिंस खुराना और रिशु सहित समिति के अनेक सदस्य मौजूद रहे। समिति के युवा सदस्य रामलीला के सफल आयोजन और मंचन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *