राजकीय महाविद्यालय अर्की के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने डॉक्टर अरुण ठाकुर असिस्टेंट प्रोफेसर के नेतृत्व में पांवटा साहिब स्थित तिरुपति वैलनेस कंपनी में दिनांक 16 अक्टूबर , 2026 से 18 अक्टूबर, 2026 तक इंडस्ट्रियल विजिट करके विनिर्माण एवं उत्पादन विधि को जाना ।

राजकीय महाविद्यालय अर्की के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने डॉक्टर अरुण ठाकुर असिस्टेंट प्रोफेसर के नेतृत्व में पांवटा साहिब स्थित तिरुपति वैलनेस कंपनी में दिनांक 16 अक्टूबर , 2026 से 18 अक्टूबर, 2026 तक इंडस्ट्रियल विजिट करके विनिर्माण एवं उत्पादन विधि जानकर करियर में इसका क्या महत्व है इसकी विस्तृत जानकारी प्राप्त की । सभी विद्यार्थियों के लिए यह कार्यक्रम अत्यंत लाभप्रद रहा । तिरुपति वैलनेस कंपनी के प्रबंधकों ने विद्यार्थियों को उत्पादन एवं विनिर्माण की विधि बताई तथा भविष्य में उनके करियर के लिए यह विधि किस तरह से महत्वपूर्ण हो सकती है इसकी भी जानकारी दी। इस यात्रा के दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं प्रभारी डॉ अरुण ठाकुर ने राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहब में राष्ट्रीय संगोष्ठी में भी भाग लिया जिसका विषय था “इंडियन इकोनामी इन द चैलेंजिंग ग्लोबल सिनेरियो ऑपच्यरुनिटी एंड चैलेंजिस”
कार्यक्रम प्रभारी प्राध्यापक डॉक्टर अरुण ठाकुर ने तिरुपति वैलनेस कंपनी के प्रबंधकों का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने सीमित समय में हमारे विद्यार्थियों के लिए इस यात्रा का प्रबंध सुनिश्चित किया। विद्यार्थियों के महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य डॉक्टर मस्तराम ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की शिक्षाप्रद यात्रा उनके भविष्य को नई उड़ान प्रदान करेगी तथा उनमें आत्मविश्वास विकसित होगा । शिक्षा पूर्ण करने के बाद भविष्य में रोजगार को प्राप्त करने में उनके जीवन में इस यात्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।






