कुनिहार
बी.एल. सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुनिहार की छात्राओं ने जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। 16 से 17 अक्टूबर 2026 तक दून वैली पब्लिक स्कूल, नालागढ़ में आयोजित हुआ I चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के इंचार्ज दिनाक्षी ठाकुर ने बतया की इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में विद्यालय के दो शिक्षकों मुकुल भरद्वाज लेक्चरर भौतिक विज्ञान और पालवी गुप्ता टी जी टी नॉन-मेडिकल के साथ 13 छात्राओं ने भाग लिया I प्रतियोगिता की *प्रोजेक्ट रिपोर्ट श्रेणी के जूनियर वर्ग में दिव्या चौहान ने शीर्ष आठ* विद्यार्थियों में स्थान प्राप्त किया। *गतिविधि कॉर्नर के सीनियर वर्ग में काव्या ने द्वितीय स्थान*
हासिल किया, जबकि *सीनियर सेकेंडरी वर्ग में समीक्षा जोशी ने प्रथम स्थान* प्राप्त कर *राज्य स्तरीय प्रतियोगिता* के लिए चयनित होने का गौरव हासिल किया। कार्यक्रम में राज कुमार पराशर, उप जिला शिक्षा अधिकारी, सोलन ने मुख्य अतिथि तथा रीता गुप्ता, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा, ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। बाल विज्ञान कांग्रेस के सुपरवाइजर अमरीश सहित अन्य अतिथि भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गोपाल शर्मा और अभिभावक अध्यापक संघ के अध्यक्ष ने चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के इंचार्ज दिनाक्षी ठाकुर, सभी साइंस फैकल्टी, सभी विजेता छात्राओं तथा समस्त स्टाफ को इस उपलब्धि पर बधाई दी और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है।






