Latest News
प्रो. रजनी सांख्यान ने राजकीय महाविद्यालय अर्की के प्राचार्य पद का कार्यभार संभाला। कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
Home » Uncategorized » जिला स्तरीय छात्र-छात्रा अंडर-14 टूर्नामेंट में द एस वी एन स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

जिला स्तरीय छात्र-छात्रा अंडर-14 टूर्नामेंट में द एस वी एन स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

Share:

कुनिहार
जिला स्तरीय छात्र- छात्रा अंडर-14 टूर्नामेंट में द एस वी एन स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा, मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों ने खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में शानदार उपलब्धियाँ हासिल कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया। इसमें वन
एक्ट प्ले प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में मोक्षित सिंह, पन्नव और पीयूष ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी संगीत प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। खेल प्रतियोगिताओं में आदित्य कालिया ने डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्राओं में एकता ने शॉट पुट में प्रथम तथा डिस्कस थ्रो में द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

इसके अतिरिक्त, भाषण प्रतियोगिता में मृदुल ने द्वितीय स्थान , समूह गान में भी छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दानिका और समायरा ने द्वितीय स्थान, जबकि साक्षी ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, गणित ओलंपियाड में अतुल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक योग्यता का परिचय दिया। गौरतलब रहे कि यह प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ
माध्यमिक विद्यालय उच्चा गांव कुनिहार में आयोजित की गयी थी। जिसमे जिला सोलन के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों ने अथेलेटिक्स व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लिया और उसमे द एस वी एन स्कूल ने अपना नाम चमकाया।
विद्यार्थियों की इन उपलब्धियों से विद्यालय में खुशी और उत्साह का माहौल है। विद्यालय निदेशक लूपिन गर्ग,प्रधानाचार्या अनुश्रीता सिंह ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *