Latest News
प्रो. रजनी सांख्यान ने राजकीय महाविद्यालय अर्की के प्राचार्य पद का कार्यभार संभाला। कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
Home » Uncategorized » जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की 12 छात्राएं क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में प्रस्तुत करेंगी हिमाचली नाटी

जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की 12 छात्राएं क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में प्रस्तुत करेंगी हिमाचली नाटी

Share:

कुनिहार
जिला सोलन के जवाहर नवोदय विद्यालय, कुनिहार की 12 छात्राएं 22 और 23 अक्टूबर को जवाहर नवोदय विद्यालय, कांगड़ा में आयोजित होने वाले क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में भाग लेंगी। इस दौरान छात्राएं हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक लोकनृत्य नाटी की प्रस्तुति देकर प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित करेंगी।

इस क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में हिमाचल प्रदेश के 12 जवाहर नवोदय विद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान समूह नृत्य, एकल शास्त्रीय नृत्य और रंगमंच सहित विभिन्न कला विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की छात्राओं को हिमाचली नाटी की प्रस्तुति के लिए विद्यालय के संगीत शिक्षक नरेंद्र सिंह एवं योग अध्यापिका मीनाक्षी ने तैयार करवाया है। दोनों शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्राएं प्रतियोगिता के लिए अभ्यास कर रही हैं।

विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार यादव ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को जवाहर नवोदय विद्यालय, कांगड़ा में प्रस्तुति देने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे अपनी प्रतिभा और सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से विद्यालय का नाम रोशन करेंगी।

यह कला उत्सव विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में अपनी कला को निखारने का अवसर प्रदान करेगा। कुनिहार विद्यालय की छात्राओं की इस भागीदारी से हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक नृत्य को व्यापक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *