Latest News
चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल संत रविदास के विचार आज भी सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत : देशराज ठाकुर स्वर्गीय प्रभावती गौतम की स्मृति में मानव कल्याण समिति ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 125 से अधिक मरीजों की जांच, 35 जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे वितरित; दवाइयां भी निशुल्क दीं
Home » Uncategorized » एस.वी.एन. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुनिहार में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ

एस.वी.एन. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुनिहार में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ

Share:

कुनिहार
एस.वी.एन. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुनिहार में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर का शुभारंभ उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन टी.सी. गर्ग, प्रधानाचार्या नीति चौधरी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी दीक्षा भार्गव एवं राकेश कुमार, शिक्षकगण तथा स्वयंसेवी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

उद्घाटन अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन टी.सी. गर्ग ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिविर के दौरान समाजसेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा जन-जागरूकता जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लें।

उन्होंने एनएसएस के मूल मंत्र “Not Me, But You” का उल्लेख करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जिम्मेदार, संवेदनशील एवं जागरूक नागरिक बनाना भी है।

प्रधानाचार्या नीति चौधरी ने भी शिविर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को समाजसेवा, अनुशासन और सामूहिक सहयोग की भावना के साथ सभी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवी विभिन्न सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे और सेवा भावना को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।

विद्यालय प्रबंधन ने एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों दीक्षा भार्गव एवं राकेश कुमार तथा समस्त शिक्षक वर्ग के प्रयासों की सराहना करते हुए शिविर की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *