Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हिमाचल में भयानक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटे सहित 5 लोगों की गई जान
Home » Uncategorized » अर्की ब्लॉक कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग एसडीएम अर्की को ज्ञापन, कार्यकाल के फैसलों और मतदाता सूचियों में बदलावों की स्वतंत्र जांच करवाने की मांग

अर्की ब्लॉक कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग एसडीएम अर्की को ज्ञापन, कार्यकाल के फैसलों और मतदाता सूचियों में बदलावों की स्वतंत्र जांच करवाने की मांग

Share:

अर्की:- अर्की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में लिए गए फैसलों पर सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कमेटी की ओर से इस संबंध में एसडीएम अर्की को ज्ञापन संबोधित किया गया है, जिसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने, उनके कार्यकाल के दौरान लिए गए प्रमुख फैसलों की स्वतंत्र समीक्षा करवाने तथा मतदाता सूचियों में किए गए बदलावों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई है।

ज्ञापन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर चिंता व्यक्त करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया, मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने और हटाने तथा निर्वाचन आयोग की आईटी प्रणाली के केंद्रीकरण जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। कमेटी ने दावा किया है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त के कार्यकाल में लिए गए कुछ फैसलों को लेकर निर्वाचन आयोग के अन्य आयुक्तों ने भी आपत्तियां जताई थी ।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने अपने ज्ञापन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आरोपों की कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच करवाने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्हें पद से हटाने, उनके कार्यकाल में लिए गए प्रमुख फैसलों की व्यापक एवं स्वतंत्र समीक्षा करवाने तथा मतदाता सूचियों में किए गए बदलावों की निष्पक्ष जांच करवाने का आग्रह किया गया है।
ज्ञापन में एसआईआर प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग की आईटी प्रणाली के केंद्रीकरण से संबंधित फैसलों की पारदर्शी समीक्षा की मांग भी शामिल है।
अर्की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने इन मांगों पर तत्काल विचार करने का आग्रह करते हुए कहा है कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखना आवश्यक है। ज्ञापन में मांगों के समर्थन में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण विरोध कार्यक्रम आयोजित करने की बात भी कही गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *