Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हिमाचल में भयानक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटे सहित 5 लोगों की गई जान
Home » Uncategorized » कोठी मंदिर में चोरी करने वाला आठ घंटे में गिरफ्तार, सात हजार रुपये बरामद दानपात्र के ताले टूटे देख बच्चों ने मंदिर कमेटी को दी सूचना, सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिली मदद

कोठी मंदिर में चोरी करने वाला आठ घंटे में गिरफ्तार, सात हजार रुपये बरामद दानपात्र के ताले टूटे देख बच्चों ने मंदिर कमेटी को दी सूचना, सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिली मदद

Share:

कुनिहार
कुनिहार के कोठी स्थित प्राचीन कुर्गन देव स्थल मंदिर में दानपात्र से नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने आठ घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान
निवासी तंगड़ी गांव डाकघर भारती तहसील कंडाघाट जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई सात हजार रुपये की नकदी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार मंदिर में चोरी की घटना का पता सुबह उस समय चला, जब स्कूली बच्चे रोजाना की तरह पूजा-अर्चना करने पहुंचे। बच्चों ने मंदिर के दानपात्र के ताले टूटे हुए देखे और इसकी सूचना मंदिर कमेटी के प्रधान को दी। इसके बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज के आधार पर चोरी की घटना सामने आने के बाद पुलिस को सूचित किया गया।
मंदिर कमेटी के प्रधान ललित मोहन ठाकुर ने बताया कि स्कूली बच्चे रोजाना सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना करने जाते हैं। बच्चों ने दानपात्र के ताले टूटे होने की जानकारी दी थी। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आठ घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
डीएसपी सोलन अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस थाना कुनिहार में मंदिर में चोरी की घटना सामने आई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से सात हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।
मंदिर में चोरी की घटना से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है। लोगों ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *